SSR: डाक्टरों की रिपोर्ट पर अब जिया खान की मां राबिया खान ने उठाए सवाल
SSR: डाक्टरों की रिपोर्ट पर अब जिया खान की मां राबिया खान ने उठाए सवाल
मुंबई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या से नहीं आत्महत्या के कारण हुई। हालांकि सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता की मृत्यु के कारण का पुन: विश्लेषण करने के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंपा है। बोर्ड ने मामले में एक्टर की हत्या के एंगल खारिज कर दिया है। फोरेंसिक टीम के प्रमुख डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कथित तौर पर इसकी पुष्टि की है। एम्स ने कहा कि इस केस की निर्णायक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी गई थी। वहीं अब एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने डाक्टर सुधीर गुप्ता की इस रिर्पोट पर सवाल उठाए हैं।

बता दें कुछ मीडिया रिर्पोट में दावा किया गया है एम्स पैनल के हेड डाक्टर सुधीर गुप्ता ने पहले सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच में चूक की ओर इशारा किया था। जिया खान की मां राबिया खान ने रिपब्लिक टीवी के साथ एक विशेष बातचीत के कहा कि वह पूरे मामले को लेकर भयभीत और डरी हुईं है।साथ ही उन्होंने डॉ सुधीर गुप्ता के सुशांत केस में निष्कर्षों पर सवाल उठाया है। राबिया खान का कहना है कि गुप्ता का दावा है कि उन्होंने कोई सबूत नहीं देखा है। राबिया ने सवाल किया कि फिर वह किस आधार पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंपी। खान ने आगे कहा कि गुप्ता को मुंबई पुलिस के सामने सवाल उठाने चाहिए थे और तब तक रिपोर्ट नहीं देनी चाहिए थी।
सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत पर लगे पाटनर पर आरोप
Recommended Video
बता दें राबिया खान की बेटी और यंग एक्ट्रेस जिया खान ने सात साल पहले 2013 में जून के ही महीने में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। वहीं इस साल 14 जून को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।इन दोनों मामलों में आश्चर्यजनक रूप से कई समानताएं हैं। जिया और सुशांत की मौत के मामले में जो सबसे बड़ी समानता है वो ये कि दोनों की मामलों में परिवारों ने उनके पार्टनर पर आरोप लगाए हैं। जिया की मां ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली पर उसको मार डालने के आरोप लगाए तो वहीं सुशांत के परिवार के आरोप हैं कि एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनको दिमागी तौर पर परेशान कर रही थीं। जिसके चलते उनकी जान गई है। सूरज पांचोली और रिया दोनों पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है।
पैनल हेड डाक्टर गुप्ता का ये ऑडियो हो रहा वायरल
गौरतलब है कि एम्स के डाक्टर सुधीर गुप्ता का एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे थे कि, तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ था। हालांकि ऑडियो पर सफाई देते हुए सुधीर गुप्ता ने कहा कि, जब सीबीआई ने इस पर जांच शुरू की थी तो सभी को इस मौत पर संदेह था। हमने सभी शंकाओं की जांच करने के बाद ये परिणाम सामने आया है कि, सुशांत ने आत्महत्या की थी। अब कोई संदेह नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस जब सीबीआई को सौंपा गया, तब सीबीआई की ओर से एम्स का एक पैनल बनाया गया।
सुशांत का परिवार कर रहा ये मांग
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह समेत अन्य कई लोगों ने उपरोक्त मामले को लेकर डॉक्टर सुधीर गुप्ता के बयान को लेकर जांच करने का आह्वान किया है। वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी सीबीआई जांच अभी भी जारी है और सभी पहलुओं को सावधानी से देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications