सुशांत केस : वकील विकास सिंह ने कहा - रिया के आने के बाद एक्टर की मानसिक स्थिति बिगड़ी
पटना। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। इसी बीच मीडिया में सुशांत और उनके परिवार को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जिसके बाद बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर मीडिया में चल रही गलत खबरों को लेकर कुछ चैनल्स पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद ही एक्टर की मानसिक स्थिति खराब हुई।

सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने परिवार का पक्ष रखा। विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की तीन बहनों ने मुझसे बात की।उन्होंने कहा,सुशांत के परिवार के खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। परिवार के खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। इस पूरे मामले की जिम्मेदार रिया है। सुशांत की मानसिक स्थिति रिया के आने के बाद बदली है। सुशांत के परिवार को नहीं पता कि रिया ने सुशांत का क्या इलाज करवाया है।
सुशांत की बहन द्वारा उन्हें दवाइयों के वाट्सएप चैट्स के बारे में विकास सिंह ने कहा, 'आठ जून को सुशांत ने अपनी बहन को फोन किया था और अपनी घबराहट (एनजाइटी) के बारे में बताया। ऐसे में बहन ने उन दवाइयों के बारे में सुशांत को बताया जो वो खुद लेती हैं। बहन ने सुशांत को वही दवा खाने के लिए कहा जो वह खुद खाती थीं।' विकास सिंह ने कहा कि यह सभी बातें एफआईआर में पहले से हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ चैनल कैंपेन चला रहे हैं।परिवार की तरफ से सभी से निवेदन है कि उनके दुख को और न बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि, इन हालात में जब रिया ने सुशांत को छोड़ा और सुशांत एंजाइटी से परेशान हुआ, तो बहन ने सुशांत के लिए इलाज की कोशिश की। मीडिया में जो भी चलाया जा रहा है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि परिवार की मुश्किलों और दुखों को और ना बढ़ाइए।वकील ने साफ किया कि, सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी। उनके परिवार के खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे और अपमानजनक है। अगर इन रिपोर्ट्स को नहीं रोका गया तो हम चैनलों के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर होंगे।
वकील विकास सिंह ने कहा कि,परिवार ने फैसला लिया है कि एक्टर के नाम पर कोई फिल्म, किताब आदि लिखी या बनाई जाती है तो उनके पिता की लिखित सहमति लेनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications