सुशांत केस: रिया के समर्थन में उतरीं शिबानी दांडेकर, बोलीं- उसकी सिर्फ इतनी गलती कि उसने किसी से प्यार किया
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। इस जांच में सीबीआई ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से कई बार पूछताछ कर चुकी है। हर तरफ रिया चक्रवर्ती को सस्पेक्ट बताया जा रहा है। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर ने रिया का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया ट्रायल को लेकर मीडिया पर ही निशाना साधा है। आपको बता दें कि शिबानी और रिया चक्रवर्ती अच्छे दोस्त हैं। सुशांत की मौत के बाद शिबानी रिया के साथ देखी गई थीं। शिबानी ने अब एक लंबे नोट के जरिए सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती के लिए न्याय की मांग की है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

रिया का अपराध सिर्फ इतना- वो सुशांत से प्यार करती थी
रिया के लिए न्यााय कि मांग करते हुए शिबानी ने कहा कि रिया का अपराध बस इतना है कि वो सुशांत से प्यार करती थी और उनके बुरे वक्त में साथ थी। शिबानी ने कहा," मैं रिया चक्रवर्ती को तबसे जानती हूं, जब वह 16 साल की थीं, वाइब्रेंट, मजबूत, जिंदादिल और ब्राइट स्पार्क की तरह...जीवन से भरी हुई। बीते कुछ महीनों में मैं उसकी और उसके परिवार की पर्सनैलिटी को इन सबके विपरीत पक्ष देख रही हूं (ऐसे दयालु और गर्मजोशी से मिलने वाले जो आपने नहीं देखे होंगे) ऐसे कष्ट झेल रहे हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता।

बेसिक मानव अधिकार भी उससे छीन लिए गए हैं
शिबानी ने आगे लिखा कि हमने देखा है कि मीडिया किस तरह से गिद्धों की तरह उनके साथ व्यवहार कर रहा है। एक मासूम परिवार को उस हद तक टॉर्चर कर रहा है जब तक वो टूट न जाएं'।‘उसके बेसिक मानव अधिकार भी उससे छीन लिए गए हैं, क्योंकि मीडिया यहां जज, जूरी और जल्लाद बन गई है। हमने पत्रिकारिता को अपनी आंखे के सामने मरते और मानवता का एक भयानक रूप देखा है।

मेरी रिया तुम मजबूती का पिलर हो
लंबे चौड़े इंस्टाग्राम पोस्ट में शिबानी ने लिखा ‘मेरी रिया तुम मजबूती का पिलर हो। मुझे बहुत दुख है कि तम्हें इन सब से गुज़रना पड़ रहा है। मुझे दुख है कि बहुत सारे लोग तुम्हें नीचा दिखा रहे हैं, तुम पर शक रहे हैं, उस वक्त तुम्हारे साथ नहीं थे तुम्हें सबसे ज्याद जरूरत थी। मुझे दुख है कि तुमने जिंदगी में सबसे अच्छा काम किया (सुशांत की देखभाल करना) और इसी ने तुम्हें जिंदगी का सबसे खराब एक्सपीरियंस दे दिया। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। #JusticeForRhea।

विद्या बालन भी आईं समर्थन में
वहीं विद्या बालन ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के लिए हो रही ''घटिया बातों'' से उनका दिल टूट जाता है। साथ ही कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि त्रासदी ''मीडिया सर्कस'' में बदल गई है।












Click it and Unblock the Notifications