SSR Case: एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह पहुंचीं हाईकोर्ट, मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की अपील
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में अपना नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई हैं, रकुल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उनके खिलाफ हो रही मीडिया कवरेज को रोकने की मांग की गई है और कहा गया है कि ये सब उनकी इमेज को खराब करने के लिए किया जा रहा है, रकुलप्रीत ने अपनी याचिका में कहा है कि रिया चक्रवर्ती केस में उसका नाम आने के बाद मीडिया ट्रायल चलने लगा है, जिस पर रोक लगाई जाए।
Recommended Video

रिया ड्रग केस में नाम आने पर एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह पहुंचीं हाईकोर्ट
हाईकोर्ट से रकुलप्रीत ने गुहार लगाई है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दें कि उनके खिलाफ मीडिया में कवरेज न हो, जिस रिया चक्रवर्ती के बयान के आधार पर उनके खिलाफ ड्रग्स लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वो रिया चक्रवर्ती कोर्ट में अपने बयान से मुकर चुकी है और उसको जबरदस्ती में लिया गया बयान बता चुकी हैं, फिलहाल अभी दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी है।

सारा आली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का नाम आया सामने
आपको बता दें कि एनसीबी की ओर से कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम का खुलासा किया था, इनमें से तीन नाम सार्वजनिक हुए है और ये तीनों नाम हैं सारा आली खान, रकुल प्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा।

'मुझे लगातार मीडिया में बदनाम किया जा रहा है'
रकुल ने अपनी याचिका में कहा है कि मीडिया इस तरह तो उनके खिलाफ विरोधात्मक कैंपेन नहीं चला सकता है, रकुल प्रीत की तरफ से कहा गया कि मुझे एक शूट के दौरान पता चला कि रिया चक्रवर्ती ने मेरा और सारा का नाम लिया और उसके बाद से ही मुझे लगातार मीडिया में बदनाम किया जा रहा है, रकुल प्रीत की दलील है कि अभी इस मामले की जांच शुरुआती दौर में है और जिस तरीके से उनका नाम ड्रग केस में घसीटा जा रहा है उससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ऐसे चैनलों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मौलिक अधिकारों का हनन
रकुल ने कहा कि मीडिया ने मुझे अपराधी ही घोषित कर चुका है, मीडिया मेरे घर-परिवार वालों के पास पहुंचकर उन्हें परेशान कर रहा है,ये मेरे मौलिक अधिकारों का हनन है, अभी मामला न्यायालय में लंबित है लिहाजा इस मामले में मीडिया को कुछ भी चलाने से रोका जाए।












Click it and Unblock the Notifications