SSC Paper Scam: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने की CBI जांच की सिफारिश

नई दिल्ली एसएससी पेपर लीक मामले में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला कर लिया है। पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को एसएससी के इस फैसले से थोड़ी राहत मिली है। छात्रों के आंदलोन को देखते हुए एसएससी ने कथित तौर पर पेपर लीक होने के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है। एसएससी प्रमुख असीम खुराना ने कहा है कि 17 से लेकर 22 फरवरी तक आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच की जाएगी।

SSC Paper Scam: गृहमंत्री तक पहुंचा मामला

पिछले एक सप्ताह से चल रहे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एग्जाम स्कैम में प्रदर्शन को लेकर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्टूडेंट्स से मिलकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसएससी एग्जाम 2018 पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स सीबीआई जांच की मांग करते हुए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने शनिवार को स्टूंडेट्स से मिलने के बाद आज रविवार को भी स्टूडेंट्स के बीच जाकर कहा है कि उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इस मुद्दे पर बातचीत की है।

मनोज तिवारी ने कहा कि गृहमंत्री ने पूरी बात को ध्यान से सुना हैं और इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से मुलाकात करते हुए कहा था कि यह स्टूडेंट्स का भविष्य का सवाल है और सरकार को उनकी मांग को सुनना चाहिए।

स्टूडेंट्स 17 से 21 फरवरी को हुई संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है किसोशल मीडिया में पेपर आउट हो चुके थे। 12.30 बजे दूसरे सेट के साथ परीक्षा शुरू हुई। लेकिन भोपाल, पटना जैसे दूसरे शहरों के सेंटर पर समय पर ही परीक्षा हुई। कैंडिडेट्स का आरोप हैं कि एग्जाम हॉल में स्क्रीन शॉट और वीडियो भी शेयर किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+