SSC पेपर लीक: सड़कों पर उतरे छात्र, सीबीआई जांच की मांग
नई दिल्लीः पिछले दो दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का पेपर लीक होने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। बुधवार को छात्र संसद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं आगे नहीं जाने दिया।

छात्रों का आरोप है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल 2017 के टियर 2की परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तरकुंजी लीक हो गई थी। लीक होने के बाद से छात्र सड़कों पर उतरे हैं।
छात्रों ने आरोप लगाया है कि एसएससी परीक्षा में घोटाला किया जा रहा है। बता दें, कुछ समय परीक्षा में धांधली से जुड़ा एक स्क्रीन शॉट वायरल हो गया था, जिसके बाद से छात्र विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिए छात्र एसएससी के लोधी रोड स्थित दफ्तर पहुंचने लगे।
छात्रों का कहना है कि घोटाले की निष्पक्ष तरीके से सीबीआई से जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। छात्रों ने कहा कि छात्रों को उनकी योग्यता के बल पर नौकरी मिले न कि पैसों के बल पर।
छात्रों ने बुधवार को एसएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि वो कई महीनों लगातार मेहनत कर रहे हैं और मेहनत करने के बाद उन्होंने यह परीक्षा दी है। ऐसे में पेपर लीक कर धाधली करना ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें-होलिका के धधकते अंगारों से निकलेगा बाबूलाल पंडा, कई सालों करते आ रहे हैं ऐसा












Click it and Unblock the Notifications