SSC MTS Exam 2017: 16 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे एग्जाम

नई दिल्ली। स्टाफ सलेक्शन कमीशन के मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) पदों के लिए परीक्षा 16 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे। परीक्षा पहले जून में आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। यही कारण है कि इस बार परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाएगी। जानिए परीक्षा से जुड़ी कुछ अहम बातें-

Exam

जारी नोटिफिकेशन:
- 30 अप्रैल, 14 और 28 मई, 4 और 11 जून को आयोजित परीक्षा रद्द हो चुकी है।
- इस बार परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
- परीक्षा 16 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी।
- SSC MTS पेपर 1 - 16 सितंबर से 31 अक्टूबर।
- वहीं SSC स्टेनो ग्रेड 'C' और 'D' की परीक्षा 11-14 सितंबर के बीच आयोजित हो चुकी है।

एग्जाम पैटर्न: परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में नए एग्जाम पैटर्न को लेकर डर है लेकिन इस इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। एग्जाम में 4 सेक्शन होंगे और हर सेक्शन में 2-2 नंबर के 25 सवाल होंगे। एग्जाम खत्म करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा वहीं दिव्यांग छात्रों के पास 120 मिनट का समय होगा।

नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा की मार्किंग पॉलिसी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत जवाब पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। पूरा पेपर 200 अंकों का होगा।

ऐसे करें तैयारी: एक्सपर्ट के मुताबिक, छात्र उन सवालों का जवाब पहले दें जो उन्हें अच्छे से आता हो। जल्दबाजी में जवाब देना महंगा पड़ सकता है क्योंकि हर गलत जवाब पर एक-चौथाई नंबर काटे जाएंगे। वहीं इस बार पेपर कंप्यूटर बेस्ड होगा इसलिए जरूरी है कि छात्र इससे पहले SSC द्वारा जारी डेमो वीडियो देख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+