श्रीनगर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला, एक शहीद
श्रीनगर। आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे श्रीनगर के इकबाल पार्क के नजदीक स्थित व्यस्त बाजार में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया। बताया जाता है कि आतंकियों ने इन जवानों पर साइलेंसर लगी पिस्तौलों से नजदीक आकर हमला किया।
इन जवानों के पास इस दौरान कोई हथियार नहीं था और ये बाजार में खरीदारी कर रहे थे।

जवानों पर किये गये हमले के बाद क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इस घटना में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications