Jammu & Kashmir : श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी
श्रीनगर, 16 जुलाई। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार देर रात से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 लोकल आतंकियों को मार गिराया है। आपको बता दें कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की ज्वाइंट टीम ने श्रीनगर के दानमार एरिया में सर्च ऑप्रेशन जारी किया था। इस दौरान जैसे ही उन्होंने वहां घेराबंदी शुरू की, छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए हैं, अभी भी दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग जारी है, जिससे पता चलता है कि वहां पर और भी आतंकी मौजूद हैं। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन के हैं।
Recommended Video

इस बारे में बात करते हुए आईजीपी कश्मीर ने मीडिया से कहा कि 'आज के अभियान के बाद पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ अब तक इस साल घाटी में 78 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इन मुठभेड़ों में, अधिकांश आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे।'
मुजाहिदीन के टॉप कमांडर को मारा गिराया था
आपको बता दें कि बीते 7 जुलाई को भी, श्रीनगर के हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गिराया था, मालूम हो कि मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद की तलाश लंबे वक्त से थी, वो कई बड़े आतंकी हमले में भी शामिल था।
यह हमारे सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है: पुलिस
जबकि दो दिन पहले ही पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा समेत 3 आतंकी मारे गए थे, जिनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद हुए थे। आंतकियों की मौत की पुष्टि करते हुए आईजीपी कश्मीर ने कहा कि यह हमारे सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है, किसी भी आतंकी को छोड़ा नहीं जाएगा और आतंक का खात्मा हमारे जवान करके ही रहेंगे।
आतंकवादियों के खात्मे के लिए संयुक्त अभियान
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा दिया गया है। मारे गए आतंकियों में अधिकतर आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जून 2020 महीने में सबसे अधिक 49 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया था तो वहीं अप्रैल 2020 में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवादियों और अक्टूबर महीने में 21 आतंकवादियों को मारा गिराया था। इस अभियान का उद्देश्य को घाटी को आतंक मुक्त करना है।












Click it and Unblock the Notifications