श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरो को किया गिरफ्तार
में लिया है। इन मछुआरों से कराईनगर नेवल कैंप पर पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी तक यह वजह साफ नहीं हो सकी है कि इन मछुआरों को श्रीलंका के समुद्री इलाके में प्रवेश की वजह से हिरासत में लिया गया है या फिर किसी और वजह से। तमाम मछुआरो से श्रीलंका की नौसेना के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले श्रीलंका की कोर्ट ने 8 भारतीय मछुआरों को 7 जनवरी को रिहा कर दिया था। इन सभी मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों के नाम सेल्वम, दिनेश, कोविंदराज, इरूलंडी है। इन तमाम मछुआरों को गिरफ्तार करने के बाद नौसेना के शिविर ले जाया गया था। यही नहीं इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में भी 12 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों को श्रीलंका के जल क्षेत्र में आने की वजह से गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications