कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाए गए श्रीकांत कुमार जेना और कृष्ण चंद्र सागरिया
भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्रीकांत जेना और कोरापुट विधायक कृष्णा चंद्र सागरिया को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है। पीसीसी अनुशासन समिति के संयोजक अनंत नारायण सेठी ने कहा कि है कि श्रीकांत कुमार जेना और कोरापुट विधायक कृष्णा चंद्र सागरिया जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सिफारिश के अनुसार कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है।

बता दें कि जेना ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। जेना ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश कार्यसमिति और चुनाव समिति से अपना भी दे दिया था। बताया जा रहा है कि राहुला गांधी की ओर से जेना को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद से हटा कर उनके स्थान पर पूर्व मंत्री गहेश्वर बेहरा को नियुक्त कर दिया है जिसे जेना नाराज हुआ और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस संबंध में जेना की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है कि आखिर उनके इस्तीफे के पीछे क्या वजह है।
लेकिन उन्होंने घोषणा समिति के अध्यक्ष पद से जेना को हटाने के अगले ही दिन उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह अपने प्रस्तावों पर जनमतसंग्रह कराने के उद्देश्य से राज्य के इलाकों का दौरा करेंगे। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी ने ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जेना के कांग्रेस से नाता टूटने के बाद राजनीतिकक कयास भी लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि जेना ने कहा था कि वो किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं बल्कि वो पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- व्यापम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा समेत 8 को सीबीआई ने दी क्लीन चिट












Click it and Unblock the Notifications