दुबई जाने से पहले ही बीमार थीं श्रीदेवी, बचपन की दोस्त ने किया खुलासा
Recommended Video

नई दिल्ली। अपनी बचपन की दोस्त श्रीदेवी को याद करते हुए पिंकी रेड्डी कहती हैं, 'मैंने अपनी बहन को खो दिया है।' श्रीदेवी जब महज 8 साल की थी तब से पिंकी रेड्डी उनकी नजदीकी दोस्तों में रही हैं। नजदीकी दोस्त होने के नाते पिंकी रेड्डी उन सभी उतार चढ़ावों को गवाह रही हैं जिससे श्रीदेवी दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड आने और फिर दुबई में आखिरी सांस लेने तक गुजरीं।

दुबई जाने से पहले ही बीमार थीं श्रीदेवी
मिड डे से बात करते हुए पिंकी ने बताया, 'मेरे पिता चांदनी फिल्म के सह निर्मताओं में से एक थे। इसलिए मैंने श्रीदेवी को स्टार बनते हुए काफी करीब से देखा। उसका इस तरह अचानक जाना काफी हैरान करने वाला है। हम सब काफी दुखी है।' इसके साथ ही पिंकी ने ये भी खुलासा किया कि श्रीदेवी जब अपने भांजे की शादी में शरीक होने दुबई गईं थी उस वक्त उनकी सेहत ठीक नहीं थी।

श्रीदेवी ने कहा, उन्हें शादी में जाना ही होगा
पिंकी ने बताया, 'श्रीदेवी जिस दिन दुबई के लिए निकल रही थी मेरी उससे बात हुई थी। उसे बुखार था और वो कुछ एंटी बॉयोटिक्स दवाईंयां ले रही थी। उसे काफी थकान महसूस हो रही थी लेकिन उसने कहा कि उसे शादी में जाना ही होगा।' श्रीदेवी की मौत के बाद उससे जुड़ी काल्पनिक खबरें को सुनकर पिंकी को काफी ठेस लगी है।

लोगों ने श्रीदेवी की मौत को मजाक में बदल दिया
पिंकी ने कहा, 'लोगों ने उसकी मौत को एक मजाक में बदल दिया है। यह देखकर काफी दुख होता है। लोग उसकी सर्जरी की बातें कर रहे हैं। मुझे ये सब देखकर काफी गुस्सा आया। आखिर लोग क्यों उसके बारे में कोई अच्छी बात कर याद नहीं कर रहें है। मैंन कल बोनी कपूर से पात की थी। वो भी काफी ज्यादा दुखी हैं।'












Click it and Unblock the Notifications