सोशल मीडिया पर वायरल हो रही श्रीदेवी के शव की तस्वीर का पूरा सच
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'चांदनी गर्ल' श्रीदेवी का शनिवार रात में दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन के बाद उनके शव को दुबई पुलिस ने फॉरेसिंक जांच और पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया था। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी के शव की फॉरेंसिक रिपोर्ट पूरी हो गई है और सोमवार देर शाम उनके शव को मुंबई लाया जाएगा। इस बीच श्रीदेवी से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर श्रीदेवी के शव की है।

तस्वीर के साथ बताई जा रही ये कहानी
तस्वीर के साथ जो कहानी बताई जा रही है उसके मुताबिक इस तस्वीर को तब क्लिक किया गया जब श्रीदेवी के शव को फॉरेंसिक जांच के लिए दुबई पुलिस हेडक्वार्टर में रखा गया था। हालांकि अभी तक श्रीदेवी के किसी परिजन या दुबई प्रशासन ने इस तस्वीर के सत्यता की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में ये वायरल तस्वीर फेक भी हो सकती है।

तस्वीर के साथ बताई जा रही ये कहानी
तस्वीर के साथ जो कहानी बताई जा रही है उसके मुताबिक इस तस्वीर को तब क्लिक किया गया जब श्रीदेवी के शव को फॉरेंसिक जांच के लिए दुबई पुलिस हेडक्वार्टर में रखा गया था। हालांकि अभी तक श्रीदेवी के किसी परिजन या दुबई प्रशासन ने इस तस्वीर के सत्यता की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में ये वायरल तस्वीर फेक भी हो सकती है।

श्रीदेवी से जुड़ी एक और पोस्ट हुई थी वायरल
इससे पहले श्रीदेवी से जुड़ी एक और पोस्ट रविवार को वायरल हुई थी। इस पोस्ट में दावा किया गया था श्रीदेवी पर अपनी बढ़ती उम्र को छिपाने का काफी दबाव था जिसकी वजह से श्रीदेवी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना शुरू कर दिया था। वायरल पोस्ट में कहा गया था कि ये ही प्लास्टिक सर्जरी श्रीदेवी के कार्डिएक अरेस्ट से मौत का वजह बनी थी।

खूबसूरत श्रीदेवी नहीं थीं खुश
इस वायरल पोस्ट को किसी पियाली गांगुली नाम की महिला के हवाले से लिखा गया था। पोस्ट में लिखा था कि पियाली गांगुली करीब 5 साल पहले श्रीदेवी से मिली थीं। उस वक्त श्रीदेवी काफी खूबसूरत थीं लेकिन वो खुश नहीं थीं। पियाली ने बाद में पाया कि श्रीदेवी पर कम वजन, बिना झुर्रियों वाला चेहरा और कम उम्र की दिखने का काफी दबाव था। इस पोस्ट के अंत में लिखा था कि श्रीदेवी को अपने और अपनी खूबसूरत के ऊपर भरोसा नहीं था इसलिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना शुरू कर दिया था। हालांकि ये वायरल पोस्ट भी पूरी तरह कोर काल्पनिक है या इसमें कुछ सच्चाई भी है? ये अभी तक पता नहीं चला पाया है।












Click it and Unblock the Notifications