शांति वार्ता के प्रयास में श्रीश्री को आईएसआईएस ने भेजी सिर कटे व्यक्ति की फोटो
अगरतला। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मुताबिक उन्होंने खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से बात करने की कोशिशें की थीं। लेकिन आईएसआईएस ने उनकी एक कोशिशों का अपने ही तरीके से जवाब दिया था।

त्रिपुरा पहुंचे श्रीश्री रविशंकर ने बताया है कि जब उन्होंने इस संगठन से बातचीत शुरू करने की कोशिशें की तो उसने उन्हें एक सिर कटे हुए व्यक्ति की फोटो भेजकर चुप करा दिया।
सेना ही निपट सकती है आईएसअाईएस से
वर्ष 2914 में श्रीश्री रविशंकर की फाउंडेशन आर्ट ऑफ लिविंग ने इराक में बड़े पैमान पर आईएसआईएस प्रभावित हिस्सों में राहत सामग्री पहुंचाई थी।
रविशंकर का कहना है कि आईएसआईएस किसी भी तरह की शांति वार्ता में यकीन नहीं रखता है। उनका मानना है कि सिर्फ सेना को ही आईएसआईएस से निपटना पड़ेगा।
नार्थ ईस्ट में भी शांति पर की बात
श्रीश्री रविशंकर तीनों दिनों दौरे पर नॉर्थ ईस्ट पहुंचे थे और वह यहां से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। उन्होंने न सिर्फ आईएसआईएस बल्कि नॉर्थ ईस्ट में भी शांति लाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने यहां की सरकारों से अपील की है कि वे नार्थ ईस्ट में सक्रिय आतंकी संगठनों से बातचीत करें।












Click it and Unblock the Notifications