ISIS के बाद अब तहरीक ए तालिबान ने दी श्री श्री रविशंकर को जान से मारने की धमकी
नयी दिल्ली। जाने-माने आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान से धमकी मिली है। तहरीक-ए-तालिबान ने खत भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है और श्री श्री रविशंकर को सुरक्षा प्रदान करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक इस बार संस्था आर्ट ऑफ लिविंग को तहरीक-ए-तालिबान के दो खत मिलें हैं खत में उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। यही नही, तहरीक-ए-तालिबान ने उनके अनुयायियों को भी विस्फोट से मारने की धमकी की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications