मौत की सजा पाए पांचों मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया

कोलंबो। भारत के पड़ोसी श्रीलंका की जेल में मौत की सजा काट रहे पांच तमिल मछुआरें के परिवार वालों के लिए अच्‍छी खबर है। सूत्रों की ओर से खबर आ रही है कि श्रीलंका ने उसकी जेल में बंद उन पांच भारतीय तमिल मछुआरों को रिहा कर दिया है जिन्‍हें वर्ष 2011 में मौत की सजा सुनाई गई थी। आपको बता दें कि भारत की ओर से यह दावा पहले ही किया जा चुका था कि ये पांचों मछुआरे निर्दोष है।

Indian fishermen

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने इनकी सजा खत्म कर दी है। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक इन पांचों मछुआरों को कोलंबो में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि इन पांचों मछुआरों की रिहाई के लिए कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से फोन पर बात की थी।

इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने वर्ष 2010 में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। इन पांचों की फांसी की सजा के खिलाफ इनके गृहनगर तमिलनाडु में विरोध-प्रदर्शन होते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+