Pics: अभिनेता शाहरूख खान के साथ जमकर थिरके नेता अमर सिंह
मुंबई। सपा के पू्र्व नेता अमर सिंह का फिल्मी प्रेम किसी से छुपा हुआ नहीं है, अपने चुटिले अंदाज के लिए संसद से बॉलीवुड में लोकप्रिय अमर सिंह को देखकर लोग उस समय हैरान रह गये जब शाहरूख खान के साथ स्टेज पर थिरकने लगे। मौका था दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड का, जहां अमर सिंह ने किंग खान को इस अवा्र्ड से नवाजा।

शाहरुख को फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में बेहतरीन काम को लेकर 'दादा साहेब फाल्के' अकैडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है, फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल दीवाली में रिलीज हुई थी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

अवार्ड मिलने के बाद शाहरूख खान ने स्टेज पर डांस किया और अमर सिंह को भी नाचने के लिए आमंत्रित किया, मौका और म्यूजिक देखकर अमर सिंह भी खुद को रोक नहीं पाये और जमकर उन्होंने किंग खान का साथ दिया।

वैसे यह लोगों के लिए जरूर हैरान कर देने वाला पल इसलिए था क्योंकि इससे पहले अमर सिंह और शाहरूख खान दोनों ही एक-दूसरे के विरोधी बनकर ही सामने आये हैं पब्लिक के सामने।













Click it and Unblock the Notifications