स्पॉट फिक्सिंग: कुंद्रा और मय्यपन पर लाइफ टाइम, CSK और RR पर 2 साल का बैन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति ने मंगलवार को गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा तथा उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी क्लबों के खिलाफ सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के लिए फैसला सुना दिया। जस्टिस लोढ़ा ने गुरुनाथ मयप्पन पर बैन लगा दिया है। साफ शब्दों में कहें तो मयप्पन को क्रिकेट के किसी भी फार्मेट से लाइफ टाइम के लिए दूर रहना होगा। मयप्पन पर एक धारा में पांच साल और दो धाराओं में जीवनभर का बैन लगा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स के टीम अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में सट्टेबाजी के दोषी करार दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications