'72 घंटे में जवाब दें, नहीं तो...' यौन शोषण के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने मांगा कुश्ती संघ से जवाब

खिलाड़ियों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

Wrestlers Protest

Sports Ministry on Wrestlers Protest Against WFI President: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के पदक विजेता पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों का शोषण करने का आरोप लगाया। जिसके बाद अब खिलाड़ियों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने में विफल रहता है, तो मंत्रालय महासंघ के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा।

विनेश फोगाट ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए

पहलवानों और कुश्ती संघ के बीच जारी विवाद में केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप कर लिया है। ओलंपियन विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा कि फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। कुश्ती के अध्यक्ष ने महिला खिलाड़ियों का शोषण किया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी। वहीं बजरंग पूनिया ने मांग करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।

अगले 72 घंटों के भीतर मांगा जवाब

वहीं अब इस पूरे मामले में खेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने में विफल रहता है, तो मंत्रालय फेडरेशन के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा। खेल मंत्रालय ने बुधवार यौन उत्पीड़न के आरोपों का संज्ञान लिया और कुश्ती संघ से 72 घंटे में आरोपों का जवाब देने को कहा है। वरना मंत्रालय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के प्रावधानों के संदर्भ में महासंघ के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए आगे बढ़ेगा।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने दिया बयान

बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जो उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा के सांसद हैं ने अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है..क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो। यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+