Wrestlers Protest: 'ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे...', पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे किसी का नुकसान हो।

यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुलिस जांच पूरी होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे किसी खिलाड़ी का नुकसान हो।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों को दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे खेल या महत्वाकांक्षी पहलवानों को नुकसान हो। हम सभी खेल और खिलाड़ियों के पक्ष में हैं। पहलवानों की मांग पर कमेठी का गठन भी कर दिया है, जो महासंघ का काम देख रही है।
बता दें कि चार महीने पहले शीर्ष एथलीटों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दबाव में आकर खेल मंत्रालय ने एक जांच कमेटी गठित कर दी। लेकिन, तीन महीने बाद भी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इसके बाद नाराज एथलीटों ने एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वहीं, हाल ही में 28 मई को नए संसद भवन की ओर जा रहे खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, पीएम मोदी उस दिन संसद का उद्घाटन कर रहे थे। वहीं, खिलाड़ियों ने कहा था कि वो अपने पदक गंगा में बहा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications