कृष्णा नागर और सुहास यतिराज को अनुराग ठाकुर ने दी बधाई, बोले- पदकों की संख्या पांच गुना बढ़ी

नई दिल्ली, 05 सितंबर। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुहास यतिराज और कृष्णा नागर को बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि मैं दोनों ही खिलाड़ियों को हमारे लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने के लिए दिल से बधाई देता हूं। मैं 2016 में मेडल की संख्या को देख रहा था। उस वक्त 19 खिलाड़ियों का दल पैरा ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए गया था। लेकिन इस बार हमने 19 मेडल पैरालंपिक में जीत लिए हैं। हमारी पदकों की संख्या पैरालंपिक में पांच गुना बढ़ गई है। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में सुहास यतिराज ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल तो कृष्णा नागर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

anurag thakur

गौर करने वाली बात है कि भारत ने अभी तक पैरा ओलंपिक में 5 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों की संख्या को 19 तक पहुंचा दिया है। इसी के साथ ही भारत का पैरा ओलंपिक में यह अबतक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। पैरा ओलंपिक के इतिहास में 19 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है। भारत ने दो गोल्ड मेडल शूटिंग में दो जैवलिन थ्रो और गोल्ड मेडल बैडमिंटन में जीता है। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत 25वें पायदान पर पहुंच गया है। इससे पहले भारत ने 2013 में ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपि में 13 मेडल जीते थे। लेकिन अब भारत ने उसे पीछे छोड़ते हुए अबतक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

वर्ष 1968 से लेकर 2016 तक के बीच की बात करें तो भारतीय पैरा ओलंपियन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि रियो में भारतीय खिलाड़ी सिर्फ 4 पदक जीत पाए थे लेकिन इस बार तकरीबन पांच गुना अधिक पदक भारतीय खिलाड़ी अपने नाम कर चुके हैं। इस बार भारत ने कुल 54 खिलाड़ियों का दल टोक्यो भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+