कोरोना वायरस के मामलों में उछाल, दस दिन में चीन से ज्यादा हो सकती है भारत में संक्रमितों की संख्या

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई और शुरू में उसी ने इस महामारी के कहर का सामना किया है। अब कई देशों में चीन से ज्यादा कोरोना के मरीज आ चुके हैं और वहां से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। इनमें अगला नाम भारत का जुड़ सकता है। जिस तरह से मई के महीने में भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। उसको देखते हुए कहा जा रहा है कि 20 मई तक भारत में कोरोना के मामले चीन से ज्यादा होंगे।

बीते एक हफ्ते में दिखा है उछाल

बीते एक हफ्ते में दिखा है उछाल

भारत में बीते छह दिन से, यानी 3 मई से लगातार 2500 से ज्यादा नए कोरोना केस रोज आ रहे हैं। मई के शुरू में जहां डबलिंग रेट 15 दिन था और इसे एक सकारात्मक बात कही जा रही थी। बीते तीन दिन में रोज 3000 से ज्यादा केस आए हैं और डबलिंग रेट 7 मई की शाम तक 10.2 पर पहुंच गया है। भारत में आज कोरोना मरीजों की संख्या 56, 342 पर है। वहीं चीन में 82,880 केस मिले हैं। ऐसे में भारत में चीन से करीब 26 हजार केस कम हैं। मई के शुरुआत के आठ दिनों में जिस तरह से भारत में केस आए हैं, उसको देखते हुए माहिर लोग मान रहे हैं कि 20 मई तक यानी 12 दिन में भारत में चीन से ज्यादा केस हो जाएंगे।

 चीन में ज्यादातर 3000 से कम ही रही रोजोना केस की संख्या

चीन में ज्यादातर 3000 से कम ही रही रोजोना केस की संख्या

भारत में बीते छह दिनों में बात की जाए तो 2 मई को 2,411, 3 मई को 2,487, 4 मई को 2,573, 5 मई को 3,875, 6 मई को 2,680, 7 मई को 3,561 और 8 मई को 3,390 केस आए हैं। वहीं चीन की बात करें तो चीन में दिसंबर में पहला केस आया,जनवरी में लॉकडाउन लगाया गया और मार्च में लॉकडाउन हटने लगा। चीन में फरवरी में कोरोना चरम पर था लेकिन इस दौरान चीन ने जो रोजाना केस की अपडेट दी, उसमें 1000 से 3000 के बीच केस रहे। 16 फरवरी को जरूर 19 हजार केस चीन में सामने आए। 18 फरवरी के बाद चीन में एक हजार से ज्यादा केस नहीं आए।

भारत में जून जुलाई में पीक पर होगा कोरोना

भारत में जून जुलाई में पीक पर होगा कोरोना

चीन में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 82,886 और मौतें 4,633 हैं। वहीं भारत में अभी तक कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 है और 1886 लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। चीन में इस समय कोरोना करीब-करीब काबू में है। वहीं भारत में अभी इसका चरम पर आना बाकी है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा है कि भारत में कोरोना वायरस जून और जुलाई में अपने चरम पर होगा। इस दौरान देश में सबसे ज्यादा केस सामने आ सकते हैं और जानें जा सकती हैं। उन्होंने कहा है कि मॉडलिंग डाटा और केस जिस तरह से बढ़े हैं, उसके आधार पर हम ये कह सकते हैं कि जून और जुलाई में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आएंगे।

ये भी पढ़ें- कोरोना ब्रीफिंग: 24 घंटे में 3390 नए केस, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 29.36%

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+