धमाका ऑफर: 1 रुपये बेस फेयर में उठाएं हवाई सफर का मजा, ऑफर सिर्फ 3 दिनों तक
नयी दिल्ली। अगर आप कही घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर किसी काम से बाहर जाना है तो आप कम पैसे में हवाई यात्रा का मजा लूट सकते हैं। जी हां ये ऑफर आपको कम कीमत में हवाई सफर का मजा देगा। एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को महज एक रुपये बेस फेयर में हवाई सफर कराने की घोषणा की।

सुनने में ऑफर आपको हैरानी भरा लग रहा होगा, लेकिन ये ऑफर सिर्फ तीन दिनों के लिए है। स्पाइसजेट ने घोषणा कि इस ऑफर के तहत एक तरफ की यात्रा के लिए 1 लाख टिकट उपलब्ध होंगे। आप कल से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
3 दिन तक चलने वाले इस ऑफर के तहत 15 जुलाई 2015 से 31 मार्च 2016 तक की यात्रा अवधि के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। अगर आप स्पाइस जेट के इस शानदार ऑफर काफायदा उठाना चाहते हैं तो आपको स्पाइसजेट के स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए ही टिकट की बुकिंग करनी होगी।
एक सिंगल मोबाइल फोन हैंडसेट से इस ऑफर के तहत दो राउंड ट्रिप टिकट ही खरीदे जा सकते हैं। इस ऑफर के तहत आपको टिकट किराए में टैक्स और फीस शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications