स्पाइस जेट का होली धमाका, 1699 रुपये में करिए कही भी सफर
नयी दिल्ली। घाटे का सामना कर रही स्पाइस जेट ने यात्रियों को सस्ते किराए का ऑफर दिया है। स्पाइसजेट ने मंगलवार को अपना होली धमाका ऑफर शुरु किया। होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में स्पाइसजेट ने अपनी प्रमोशनल योजना 'कलर्स द स्काईज' की शुरुआत की है, जिसमें घरेलू यात्रा के लिए किराया 1,699 रुपये से शुरू है।

स्पाइसजेट एयरलाइन ने घरेलू एवं इंटरनेशनल मार्गों पर सस्तें किराए में यात्रा के लिए 1 लाख सीटों की आज मांग की है। इस ऑफर के तहत यात्री भारत के अन्दर 1,699 रुपये का टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। जबकि अन्तराष्ट्रीय मार्गों पर न्यूनतम 3,799 रुपए में हवाई यात्रा की जा सकती है।
गौरतलब है स्पाइस जेट ने अपनी 'कलर द स्काइज' योजना के तहत बुक की जाने वाली टिकटों पर एक मार्च से 20 अप्रैल के बीच यात्रा की जा सकती है। यह मांग 26 फरवरी को आधी रात में बंद हो जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications