पायलट ने एयर होस्टेस के साथ खुद को किया कॉकपिट में कैद, बर्खास्त

यी दिल्ली। स्पाइस जेट ने अपने पायलट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। पायलट पर आरोप लगा है कि उसने उड़ते प्लेन में अपने को-पायलट को हटाकर एयरहोस्टेस को कॉकपिट में बिठाया। इंडिगो की एयर होस्टेस का वीडियो बना रहा था बांग्लादेशी, गिरफ्तार

spice jet

जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट की कोलकाता से बैंकॉक जा रही बोइंग 737 विमान में उड़ान के वक्त अपने साथी पायलट को कॉकपिट से बाहर भेजकर फ्लाइट की चीफ ऑफ एयरहोस्टेस को पायलट की सेट पर बिठाया और साथ में लंबा वक्त बिताया।

घटना की जांच के बाद स्पाइसजेट ने आरोपी पायलट को फौरन नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वहीं शिकायत डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि इस गलती के लिए पायलट का लाइसेंस तक कैंसिल किया जा सकता है। वहीं स्पाइस जेट ने कहा है कि इस मामले में उनकी इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी, द सेक्शुअल हैरेसमेंट ऑफ विमेन एट वर्कप्लेस एक्ट, 2013 के तहत मामले की जांच कर रही है। अगर इस मामले में भी आरोपी दोषी पाए गए तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी।

डीजीसीए चीफ एम सत्यावती ने कहा कि वो इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर पायलट के खिलाफ आरोप सही पाए गए तो उनका लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है, ताकि फिर वह कोई अन्य फ्लाइट भी न उड़ा पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+