5000 से भी कम दाम में Spice ने उतारा क्वर्टी कीपैड स्मार्टफोन

यह फोन ऐसे उपभोक्ताओं के अधिक महत्वपूर्ण है जो कि कीपैड का उपयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्पाइस स्टैलर 360 में डुअल सिम के साथ ही 3जी की भी सुविधा उपलब्ध है वहीं ऑपरेटिंग के तौर पर एंड्रॉयड जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर ओपेरा मिनी ब्राउजर का बेहतरीन आनंद लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- एप्पल का कमाल
फोन में 3.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा बीबीएम टू बीबीएम मुफ्त कॉलिंग की सुविध उपलब्ध है। स्पाइस स्टैलर 360 में फोटोग्राफी के लिए 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, वहीं फोन में कुछ महत्वपूर्ण एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप, बीबीएम, ओपेरा और ट्विटर प्रीलोडेड हैं।
सस्ते दाम पर ऑक्टकोर प्रोसेसर स्मार्टफोन, पानी से भी सुरक्षा-
फोन में 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड भी उपलब्ध है जिस पर 32जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। भारतीय बाजार में फोन ऑनलाइन साइट अमेजन से 4,799 रुपए में खरीदा जा सकता है। यूजर्स की अभी तक प्रतिक्रियाओं में यह फोन अपनी रेंज का बेहतरीन फोन माना जा रहा है।
फोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications