एसपीजी निदेशक अरुण सिन्हा के कार्यकाल को सरकार ने एक साल के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली। मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने सोमवार को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक आईपीएस अरुण कुमार सिन्हा के कार्यकाल में एक साल के विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 19 मार्च, 2020 से 30 जुलाई, 2021 तक सिन्हा के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी है। बता दें कि, अरुण सिन्हा का कार्यकाल 19 मार्च, 2020 को खत्म हो रहा था।

SPG chief Arun Kumar Sinha gets over one year extension

अरुण कुमार 1987 बैच के केरल कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले भी 2018 में उनकी प्रतिनियुक्ति दो साल के लिए बढ़ाई गई थी। जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तब उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में नियुक्त किया गया था और गुजरात में तैनात किया गया था।

एसपीजी संशोधन बिल को कानून का दर्जा मिलने के बाद एसपीजी सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री और आधिकारिक आवास पर उनके साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों को मिलेगी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों को केवल पांच साल तक ही यह सुरक्षा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+