कार ने युवक को मारी टक्कर, छत पर 3 किमी. तक घसीटा
महबूबनगर (तेलंगाना)। रफ्तार का कहर कितना खतरनाक हो सकता है ये तेलंगाना के महबूबनगर में देखने को मिला। जहां एक कार ने न केवल एक शख्स को टक्कर मार दी बल्कि कार की छत पर उसे करीब तीन किमी तक लेकर गया।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से गई युवक की जान
ये पूरा हादसा हाइवे पर हुआ जब तेज रफ्तार कार सवार ने एक युवक को टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद युवक कार की छत पर चिपक गया, लेकिन कार चला रहे ड्राइवर ने युवक को कार की छत से उतारने की जहमत नहीं उठाई बल्कि तीन किमी तक उसके साथ ही कार चलाता रहा।
बाद में किसी तरह से स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया और हादसे में मारे गए शख्स को कार की छत से नीचे उतारा। कार चला रहे शख्स की पहचान राजाश्री रेड्डी के तौर पर हुई है।
हादसे का शिकार बने शख्स की पहचान श्रीनिवासुलु (38) के तौर पर हुई है। वह एक श्रमिक बताया जा रहा है जो बस स्टैंड के पास सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था।
युवक को टक्कर के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी कार
इसी दौरान तेज रफ्तार कार जो कुरनूल से आ रही थी युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर कार की छत पर चिपक गया।
हादसे के बाद भी कार चला रहे शख्स ने कार नहीं रोकी उल्टे उसने कार की स्पीड और बढ़ा दी।
बाइक सवार एक शख्स ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक का खून कार की विंडस्क्रीन पर फैला हुआ था।
कार चलाने वाला शख्स मौके से फरार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें इस तरह की खबर मिली है कि एक कार किसी युवक की बॉडी को कार की छत पर लेकर हैदराबाद की ओर जा रहा है।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कार को रुकवाया। हालांकि इस दौरान कार चला रहा शख्स मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कार हैदराबाद के कारोबारी किस्तापति चंद्रकला की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications