दशहरे पर रेलवे की सौगात, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देख लीजिए

त्योहार नजदीक आने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जायेगी। ट्रेनों में कोच बढ़ाने व सप्ताह में अधिक चक्कर बढ़ाने की भी योजना को हरी झंडी मिल गई है।

इलाहाबाद। दशहरे पर घर जाने की सोच रहे हैं और ट्रेन नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। भारतीय रेलवे दर्जनों पूजा स्पेशल व दशहरा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। त्योहार नजदीक आने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जायेगी। ट्रेनों में कोच बढ़ाने व सप्ताह में अधिक चक्कर बढ़ाने की भी योजना को हरी झंडी मिल गई है।

विशेष सुपरफास्ट रेलगाड़ियों का संचालन

विशेष सुपरफास्ट रेलगाड़ियों का संचालन

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे में 20 स्पेशल ट्रेन चलेंगी तो पूर्वोत्तर रेलवे में 3 पूजा (दुर्गा पूजा) स्पेशल ट्रेन चलायी जायेंगी। उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद ) में एक दशहरा स्पेशल ट्रेन के साथ एक गोरखपुर दशहरा स्पेशल भी चलेगी जबकि जम्मू से 12 ट्रेन दशहरा स्पेशल होंगी। इसके साथ आने वाले दो-चार दिन में इलाहाबाद से संबंधित कई स्पेशल ट्रेन घोषित होंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताता कि दशहरा पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए पटना से आनंद विहार टर्मिनस दिल्ली के लिए विशेष सुपरफास्ट टेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 02365/66 पटना से प्रत्येक रविवार व गुरुवार को 8.30 चलेगी और सुबह 4.50 बजे इलाहाबाद, 7.25 बजे कानपुर और दोपहर 2.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी जबकि आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 11.28 बजे चलेगी और 2.55 बजे कानपुर, सुबह 5.45 बजे इलाहाबाद और दोपहर 12.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन इलाहाबाद रेल मंडल के अलीगढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे में 20 स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे में 20 स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे इस दशहरे पर 20 स्पेशल ट्रेन चलायेगा। दो सितंबर से दक्षिण पूर्व इलाके में व 20 सितंबर से पूरे भारत में स्पेशल ट्रेन चलने लगेंगी। लोकल ट्रेन में हटिया-पुणे एक्सप्रेस, रांची सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। 2 सितंबर से 29 अक्टूबर तक यह ट्रेन ( 02846) हर बुधवार को हटिया स्टेशन से रात्रि नौ 9 बजे चलेंगी और राउरकेला, झारसुगुड़ा, विलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़तेरा, अकोला, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर होते हुए पुणो पहुंचेगी। जबकि 22 सितंबर से लेकर एक दिसंबर तक यह ट्रेन ( 02845) हर शुक्रवार को पुणे स्टेशन से सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। इसी क्रम में सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से सिकंदराबाद से रात्रि 10 बजे चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे में 3 पूजा स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे में 3 पूजा स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे तीन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गोरखपुर-मुंबई जनसाधारण स्पेशल 9 सितंबर से 28 अक्टूबर तक हर शनिवार चलेगी। यह गोरखपुर से सुबह 8:25 बजे चलेगी। 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। जबकि मुंबई से 10 सितंबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 2:20 बजे चलेगी। स्पेशल छपरा से 13 सितंबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार शाम 4:30 बजे चलेगी। यह अगले दिन 12 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार से यह 14 सितंबर से 28 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2 बजे चलेगी। इसी कड़ी में छपरा-दिल्ली जनसाधारण 10 सितंबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार शाम चार बजे छपरा से रात 2:35 बजे चलेगी और अगले दिन 11:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जबकि 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक यह सोमवार दोपहर 1:35 बजे दिल्ली से चलेगी।

जम्मू से संबंधित स्पेशल

जम्मू से संबंधित स्पेशल

जम्मू से संबंधित स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 3 सितंबर से होगी और 28 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें पहली ट्रेन आनंद विहार से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिये रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04401 यह सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को आनंद विहार से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन की संख्या 04402 हो जाएगी। कटड़ा रेलवे स्टेशन से यह रेलगाड़ी मंगलवार और शनिवार को चलेगी। 1 सितंबर यानी आज से शुरू हुई रेलगाड़ी संख्या 04409 सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 04410 हो जायेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर तक चलेगी। इसी कड़ी में हावड़ा से जम्मू के बीच विशेष रेलगाड़ी संख्या 03051 21 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। यह सप्ताह में केवल गुरुवार को हावड़ा से चलेगी। वापसी में यह शनिवार को गाड़ी संख्या 03052 हो जाएगी। जम्मू-पठानकोट गाड़ी संख्या 04992 शनिवार और रविवार को छोड़ सप्ताह में पांच दिन चलेगी। वापसी में यह 04991 हो जायेगी और 29 सितंबर तक चलेगी। इलाहाबाद से जम्मू के रेलगाड़ी संख्या 04111 6 सितंबर से हर बुधवार को 25 अक्टूबर तक जायेगी। वापसी में यह गुरुवार को आयेगी। जबकि यशवंतपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच हर शनिवार को रेलगाड़ी संख्या 82651 30 सितंबर तक चलेगी। वापसी में यह हर मंगलवार को आयेगी।

चंडीगढ़ से गोरखपुर स्पेशल

चंडीगढ़ से गोरखपुर स्पेशल

उत्तरप्रदेश व बिहार के लिये चंडीगढ़ से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर से 27 अक्टूबर तक हर गुरूवार को 11:15 बजे चलेगी जबकि शुक्रवार को रात 10:10 बजे वापसी करेगी।

विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन
टाटा-विशाखापट्टनम से भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसमें शालीमार-जयपुर का चक्कर बढ़ाया गया है। टाटा-कांचीगुड़ा, संतरागाछी-राजकोट, संतरागाछी-जबलपुर व संतरागाछी-पुणे स्पेशल ट्रेन को सितंबर से अक्तूबर तक चलाया जायेगा जबकि टाटानगर से छपरा, यशवंतपुर, विशाखापट्टनम व अमृतसर, शालीमार-भुज एक्सप्रेस में अक्तूबर तक जनरल बोगी बढ़ायी जायेगी।

साउथ इंडिया स्पेशल
रेलवे के अनुसार साउथ इंडिया स्पेशल ट्रेन भी चलेंगी है। झारखंड के बोकारो, रांची, सिकंदरबाद और हैदराबाद, दरभंगा, रक्सौल,के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का चक्कर बढा दिया गया है। यह सुविधा 03 दिसंबर तक जारी रहेगी। दरभंगा-हैदराबाद व रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी।यह ट्रेन बोकारो से गोमो, पारसनाथ कोडरमा, गया, नवादा, किऊल, जमालपुर, मुंगेर पुल व बेगूसराय होकर दरभंगा जाएगी। भोजूडीह-धनबाद व भगलपुर-रांची एक्सप्रेस भी स्पेशल तौर पर दुर्गा पूजा व दशहरा पर स्पेशल सेवा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+