आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा, केंद्र ने दिया स्पेशल पैकेज
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देकर स्पेशल पैकेज देने की घोषणा की। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने केंद्र सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य माना जाएगा और केंद्र उसे सभी तरह के सहायता देगा।
Andhra Pradesh will be considered as a special state, & all the support is being extended from Centre:Venkaiah Naidu pic.twitter.com/eqoGAvTHg6
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
वित्त मंत्री ने की स्पेशल पैकेज की घोषणा
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पेशल पैकेज की घोषणा की।
We have decided to give a special assistance measure for the state of Andhra Pradesh: FM Arun Jaitley pic.twitter.com/vLsXh4pAd4
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
इस बारे में और जानकारी देते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि आंध्रप्रदेश का बंटवारा सही से नहीं हुआ और उसे नुकसान हुआ है जिस वजह से उसे केंद्रीय मदद की जरूरत है।
वित्त मंत्री ने अरुण जेटली ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो वादे किए थे, उनको एनडीए सरकार पूरा करेगी।
आंध्र प्रदेश को परियोजनों की मदद
वित्त मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष सहायता दी जाएगी और उसे बाहरी फंडिंग वाली परियोजनाएं दी जाएंगी। पोलावरम प्रोजेक्ट की फंडिंग केंद्र सरकार कर रही है। हम आंध्र प्रदेश को इसके कंस्ट्रक्शन का काम सौपेंगे।
2014 में हुआ था आंध्र प्रदेश का बंटवारा
2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश का बंटवारा हुआ और उससे अलग होकर तेलंगाना राज्य बना।












Click it and Unblock the Notifications