Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संसद के विशेष सत्र में नई पोशाक में दिखेंगे सारे स्टाफ, कमल निशान, खाकी पतलून और जानें क्या-क्या?

नए संसद भवन के श्रीगणेश की तैयारी हो चुकी है। 18 सितंबर से बुलाई गई संसद के विशेष सत्र में देश को काफी कुछ नया और बदला-बदला नजर आ सकता है। संसद के सचिवालय स्टाफ से लेकर मार्शल और सिक्योरिटी तक की पोशाक भी बदली-बदली नजर आने वाली है और इसमें पूरी तरह से भारतीयता की छाप दिखने वाली है।

संभावना है कि विशेष संसद सत्र के पहले दिन पुराने संसद भवन को औपचारिक विदाई दी जाए। हो सकता है कि इसके लिए पुराने संसद भवन की सेंट्रल हॉल में ही दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। जानकारी के मुताबिक नए संसद भवन में कामकाज की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होने की संभावना है, जो कि 19 सितंबर को है।

new parliament new attire

नई संसद, नई पोशाक
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक विशेष संसद सत्र में सबसे बड़ा बदलाव इसके कर्मचारियों की नई पोशाकों में दिख सकता है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों के वे स्टाफ जो सदन की कार्यवाही में सहायता करते नजर आते हैं, सब नए ड्रेस कोड के साथ उपस्थित नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)ने संसद के सभी तरह स्टाफ के लिए नए ड्रेस कोड तैयार की है।

नेहरू जैकेट, कमल चिन्ह और खाकी की जुगलबंदी दिखेगी
मतलब, विशेष सत्र के दौरान जब भी आप संसद की कार्यवाही देखेंगे तो इसके सामान्य स्टाफ से लेकर तमाम अधिकारियों तक की ड्रेस बदली नजर आएगी। जानकारी के मुताबिक नए ड्रेस कोड के हिसाब से संसद सचिवालय के कर्मचारी अब 'बंद गला' सूट की जगह लाल-बैंगनी मिश्रित रंग या गहरे गुलाबी (magenta)रंग वाले नेहरू जैकेट में नजर आएंगे। वे क्रीम कलर की शर्ट पहनेंगे, जिसपर मैजेंटा रंग में 'कमल' की आकृति छपी होगी। जबकि, पैंट या पतलून खाकी होगी।

महिला कर्मचारी खास साड़ी में नजर आएंगी
इसके अलावा संसद के दोनों सदनों की महिला कर्मचारियों के लिए खास तरह की साड़ी डिजाइन की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संसद के 271 कर्मचारियों को पिछले 7 सितंबर को ही नई यूनिफॉर्म सौंपी भी जा चुकी है।

मणिपुरी या कन्नड़ पगड़ियों में नजर आएंगे मार्शल
जानकारी के अनुसार दोनों सदनों में जो मार्शलों की तैनाती की जाती है, उनकी ड्रेस भी बदल दी गई है। संभावना है कि अब वे मणिपुरी या कन्नड़ पगड़ियों में नजर आएंगे। इसके अलावा नए संसद भवन में तैनाती से पहले इसके कर्मचारियों को उनके व्यवहार, काम करने के एथिक्स और नई संसद से रूबरू होने की भी ट्रेनिंग दी गई है।

संसद की सिक्योरिटी को कमांडो ट्रेनिंग
इसके साथ ही दोनों सदनों के सिक्योरिटी स्टाफ की ड्रेस भी बदली जा रही है। अब वे ब्लू सफारी सूट की जगह मिलिट्री स्टाइल वाले कपड़ों में नजर आएंगे। इन सिक्योरिटी स्टाफ को अब कमांडो ट्रेनिंग भी दी गई है।

विशेष संसद सत्र का एजेंडा ?
मतलब 18 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित विशेष संसद सत्र में नए संसद के रूप में देश को बड़ा उपहार ही नहीं मिलने जा रहा है, बल्कि इसकी आंतरिक व्यवस्था को भी समय की मांग के अनुसार बदलने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि संसद के विशेष सत्र का असली एजेंडा अभी तक पता नहीं है।

जिस काम के लिए यह सत्र बुलाए जाने की संभावना है, उनमें 'वन नेशनल वन इलेक्शन', 'महिला आरक्षण', 'रोहिणी आयोग' की रिपोर्ट पेश किए जाने और उसे पास करने और 'इंडिया' को हटाकर देश का नाम पूरी तरह से 'भारत' किए जाने की अटकलें कायम हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+