कांग्रेस के घोषणा पत्र में एससी-एसटी के लिये विशेष पैकेज

किरन ने अपनी इस ट्वीट में लिखा है कि चुनावों में पॉपुलिज्म अपनी सीमा पर पहुंच चुका है। किरन के मुताबिक नेशनल इंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम में पीपीपी मॉडल के तहत कांग्रेस एससी एसटी वर्ग को आरक्षण देगी। एससी एसटी आरक्षण की बात से साफ जाहिर है कि कांग्रेस आर्थिक असफलता को लेकर पूरी तरह से अनजान है।
किरन ने ट्वीट में यह भी कहा है कि सरकार अपनी इन कोशिशों के तहत एक खास तबके के वोट्स को हासिल करने की मंशा रखती है लेकिन वह इस फैसले से प्राइवेट सेक्टर के वोट्स को खो देगी। किरन के मुताबिक यह काफी दुखद है लेकिन सच भी है कि कांग्रेस देश की आर्थिक तरक्की का बलिदान करने पर तुली हुई है।
किरन की इस ट्वीट से साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने इंडिया इंक के एक बड़े तबके को खासा नाराज कर दिया है। इंडिया इंक पहले भी कई बार कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर चुका है। अब इस नई खबर से इंडिया इंक कांग्रेस का कितना समर्थन करेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन साफ है कि कहीं न कहीं कांग्रेस की आर्थिक नीतियां इंडिया इंक की समझ से परे हैं।












Click it and Unblock the Notifications