International women's day: इन शहरों में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित, जानें क्या रहा खास
नई दिल्ली: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन पूरी दुनिया में महिलाओं के योगदानों और उनकी उपलब्धियों के जश्न मनाने का दिन है। भारत में इस मौके पर महिलाओं के सम्मान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। आज महिला हर मोर्च पर अग्रणी भूमिका निभा रही है। चाहे देश की सुरक्षा का मुद्दा हो या फिर फिर अपने परिवार को चलाने की जिम्मेदारी हो। महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ऐसे में देश के बड़े शहरों में उनके लिए खास कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। महिला दिवस के मौके पर देश के बड़े-बड़े शहरों जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में जानते है कि इंटरनेशनल वुमन्स डे पर शहर में क्या विशेष है।
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं को विशेष सम्मान देते हुए आज दिल्ली पुलिस की कमान महिला कर्मियों के सौंपी है। पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक व्यवस्था, पीसीआर वैन सभी काम महिला अधिकारी और कर्मी संभाल रही हैं।
मुंबई: ठाणे के विवियाना मॉल में एक्स्ट्राऑर्डि 'नारी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसिड अटैक की सर्वाइवल पीड़िता रैंप पर उतरीं।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक अस्पताल में राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ की महिलाकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार की महिला सदस्यों के लिए ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर जांच शिविर लगाया गया। वहीं CM गहलोत ने महिलाओं को दिया मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान में विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनके साथ झाड़ू भी लगाई।
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोएडा स्टेडियम में आज सुबह पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। वहीं नोएडा के दो पिंक मेट्रो स्टेशनों पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अहमदाबाद: महिला दिवस को देखते हुए अहमदाबाद रेलवे स्टेश को पिंक कलर की रोशनी में रंग दिया गया है। स्टेशन की तस्वीरें रेलवे मंत्री ने शेयर की है।
गुरुग्राम: जिला अदालत में महिला अधिवक्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया और समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications