दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास से दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए लाल किले के नजदीक से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने इन दोनों संदिग्धों को लाल किला के गेट नंबर 2 के पास जामा मस्जिद के बस स्टॉप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आतंकी परवेज राशिद और जमशेद जहूर बताता जा रहे हैं। दोनों ही संदिग्ध जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं।

delhi

डीसीपी स्पेशल सेल ने बताया कि, पुलिस को इन आतंकियों के पास से दो पिस्टल, 10 कारतूस और चार मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने मुताबिक उन्होंने ये हथियार यूपी की किसी जगह से लिए थे और उन्हें जम्मू कश्मीर लेकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आतंकी इन हथियारों की आतंकी गतिविधि में इस्तेमाल करने वाले थे।

डीसीपी स्पेशल सेल ने बताया कि, ये दोनों आईएसआईएस विचारधारा से प्रभावित और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन आईआईजेके से जुड़े हुए हैं। जनवरी में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में परवेज के भाई को मार गिराया था। वह शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य था, बाद में आईएसजेके में शामिल हो गया था। उनके प्लान में दिल्ली शामिल नहीं था। वह सिर्फ यहां घूमने आए थे।

आतंकियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, संगठन का नेता (आईएसजेके) उमर इब्न नाज़ीर हैं और नंबर 2 नेता आदिल ठोकर है। वे आदिल ठोकर के आदेशों का पालन कर रहे थे। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक जमशेद जहूर के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में कार्यरत हैं। वहीं दूसरे संदिग्ध परवेज रादिश का भाई सेना के एक एनकाउंटर मारा जा चुका है। फिलहाल पुलिस दोनों आतंकियों से पूछताछ में जुटी है।

एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज, घर आते ही संभाली चाय की दुकान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+