नए वर्ष के मौके पर मंदिरों में भक्तों का तांता, काशी में विशेष आरती

नई दिल्ली। देशभर में नए वर्ष का स्वागत अलग-अलग तरीके से लोग कर रहे हैं, कोई रात में पार्टी मनाकर तो कोई फिल्म देखकर, आतिशबाजी करके। लेकिन नए वर्ष के स्वागत का जश्न वाराणसी के गंगा घाट पर अलग तरीके से किया गया। गंगा घाट पर नए वर्ष के मौके पर विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में देश व विदेश के पर्यटक इकट्ठा हुए। इस मौके पर सभी लोगों ने आरती के बाद एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी और सुख समृद्धि की कामना की।

सिद्धिविनायक में भी भीड़

सिद्धिविनायक में भी भीड़

एक तरफ जहां वाराणसी के घाट पर विशेष आरती का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में बड़ी संख्या में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा और लोगों ने बड़ी संख्या में गणपति बप्पा के दर्शन करके नए वर्ष पर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

तमाम मंदिर में विशेष आरती

तमाम मंदिर में विशेष आरती

वहीं वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों ने भी नए वर्ष के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल में विशेष भष्म आरती की गई, दिल्ली के लोदी गार्डेन के पास साईं बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखपीठ धाम में जनता दरबार का आयोजन किया।

पीएम, राष्ट्रपति ने दी बधाई

पीएम, राष्ट्रपति ने दी बधाई

नए वर्ष के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम लोगों ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट करके लिखा सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2018 में सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उल्लास का संचार होता रहे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि यह वर्ष आप सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए।

इसे भी पढ़ें- Happy New Year: हवाई जहाज से उड़ेगा देश का हर आम नागरिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+