Coronavirus Update:झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव, रिम्स में भर्ती

रांची। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड(Jharkhand) विधानसभा अध्यक्ष(Speaker of Legislative Assembly) रविन्द्र नाथ महतो(Rabindranath Mahato) कोरोना (coronavirus)पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद रविन्द्र नाथ महतो को रांची RIMS मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती किया गया है। इसके अलावा लोहरदगा से लोकसभा सदस्य सुदर्शन भगत भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Speaker of Jharkhand Legislative Assembly Rabindranath Mahato tested positive for COVID19

विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि, लिखा कि दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल COVID-19 टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉजिटिव आया। रिपोर्ट आने के बाद मैं रिम्स मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूं। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा। उन्‍हें तमाम सुरक्षात्‍मक उपायों के साथ पेइंग वार्ड में रखा गया है।

रबींद्रनाथ महतो तथा लोहरदगा से लोकसभा सदस्य सुदर्शन भगत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत पर दोनों ने दो दिन पूर्व कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित होने के बाद विधानसभाध्यक्ष जहां रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हो गए हैं वहीं, सुदर्शन भगत रांची में ही होम आइसोलेशन में हैं। सुदर्शन भगत के एक-एक सुरक्षा कर्मी तथा चालक भी संक्रमित मिले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccination India: कैसे शुरु होगी वैक्सीनेशन प्रक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1043 हो गयी है। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 207 नये मामले सामने आये हैं। जिससे राज्य में संक्रमितों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 116436 हो गयी है। झारखंड के 116436 संक्रमितों में से 113928 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+