गोवा, कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सियासी हलचल, कांग्रेस ने बताया मुंगेरीलाल के हसीन सपने

नई दिल्ली। गैर भाजपा शासित राज्यों में लगातार सियासी उठापटक बनी हुई है, पहले कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों ने इस्तीफा दिया उसके बाद मध्य प्रदेश में भी सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश में सरकार स्थिर नहीं है तो दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार में मंत्री एस वर्मा ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। एस वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम भाजपा के नेताओं पर तंज कसा।

s verma

एस वर्मा ने कहा कि पहले एक मुंगेरी लाल होता था, अब 5-6 भाजपा में हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, हसीन सपने देखने की आदत है, उनके आरोपों से क्या होता है। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा पिछले छह महीने से सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, यह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने जैसा है। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की सरकार स्थिर है और अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

बता दें कि हाल ही में इस तरह की खबरें सामने आई थी कि प्रदेश में कांग्रेस के कई विधायक शीर्ष नेतृत्व से खुश नहीं हैं। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि एक मंत्री को चार विधायकों की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मेरे पास व्हाट्सएप पर मैसेज आ रहे हैं कि गोवा के समंदर से मानसून उठा और यह कर्नाटक से होता हुआ मध्य प्रदेश आ रहा है। कुछ दिनों बाद मौसम सुहाना हो सकता है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास 114, भाजपा के पास 109 सीटें हैं, जबकि प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 116 का है। सपा के पास एक और बसपा के पास दो सीटें हैं, वहीं चार निर्दलीय विधायक भी हैं, जिनके समर्थन से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+