NDA में दरार की खबरों पर JDU का बयान, हमारे साथ हैं पासवान

नई दिल्ली। एलजेपी सांसद चिराग पासवान के बयान पर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एलजेपी के एनडीए से अलग होने की खबरों पर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से बयान आया है। एनडीए में फूट की खबरों को जेडीयू ने खारिज करते हुए कहा है कि बिहार में एनडीए के सभी घटक दल एक साथ हैं और एलजेपी भी गठबंधन में है, वो अलग नहीं हो रही है। जेडीयू की तरफ से कहा गया है कि जो भी परेशानी है उसे दूर किया जाएगा।

spark over chiraj paswans tweet, jdu says LJP is with us in bihar

दरअसल, बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां उस वक्त बढ़ गईं जब एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा था कि समय रहते गठबंधन में बचे हुए साथियों की चिंता को सम्मान पूर्वक तरीके से दूर किया जाना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन की सीटों पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है।

वहीं, इस बयान के तुरंत बाद ही आरएलएसपी प्रमुख और हाल ही में एनडीए से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार के अंहकार का सामना अन्य दलों को करना पड़ेगा। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि भाजपा छोटे दलों को बर्बाद करने का मन बना चुकी है। लोजपा को जल्द से जल्द एनडीए छोड़कर अलग हो जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+