SpaDeX mission Launch: इसरो के मिशन स्पेडेक्स की लॉन्चिंग का बदला समय, क्या है शेड्यूल, क्यों हुई देरी?

SpaDeX mission Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के स्पेस मिशन स्पेडेक्स की लॉन्चिंग में देरी हो रही है। इसरो ने मिशन की लांचिंग कुछ मिनट के लिए स्थगित रखी है। एक बयान जारी कर भारतीय अंतरिक्ष एंजेंसी मिशन के प्रक्षेपण में देरी की वजह बताई है।

स्पेस मिशन स्पेडेक्स में देरी का कारण बताते हुए इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने देरी के लिए "उसी कक्षा में अन्य उपग्रहों के साथ संयोजन" को जिम्मेदार ठहराया। यह पहली बार नहीं है जब इसरो को अंतरिक्ष यातायात और भीड़ भरे उड़ान पथों के कारण प्रक्षेपण को पुनर्निर्धारित करना पड़ा है।

SpaDeX mission Launch

स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिग PSLV-C60 के जरिए की जानी है। इससे पहले लॉन्चिंग शेड्यूल 9 बजकर 58 मिनट पर था, लेकिन स्पेस में ट्रैफिक के चलते अब इसे दो मिनट देरी से यानी रात 10.00 बजे लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि इसरो के एक्सपर्ट्स ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्पेसएक्स के स्वामित्व वाले स्टारलिंक तारामंडल में उपग्रहों के डिस्टर्बेंस की पहचान की है। वर्तमान में पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 7,000 स्टारलिंक उपग्रहों के साथ, इस तारामंडल का विस्तार लगभग 12,000 तक होने की उम्मीद है।

स्टारलिंक वैश्विक उपग्रह-आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जिससे अंतरिक्ष की भीड़ की समस्या और बढ़ जाती है। इसरो के मुताबिक, उपग्रह ट्रैफिक के अलावा, अंतरिक्ष मलबा परिचालन मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा करता है। यह समस्या नई नहीं है, इससे पहले वर्ष 2023 में भी ऐसी स्थिति सामने आई थी, जब भारत स्पेस में ट्रैफिक के कारण चंद्रयान -3 मिशन को स्थगित कर दिया था।

PSLV C-60 शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल
इसरो जिस लॉन्च व्हीकल से इस स्पेडेक्स मिशन को प्रक्षेपित कर रहा है वो पीएसएलवी सी-60 है। ये इसलिए भी खास है क्योंकि पीएसएलवी के चौथे चरण को एक सक्रिय, बिना चालक दल वाली अंतरिक्ष प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया गया है। पीएस4-ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंट मॉड्यूल (पीओईएम) के रूप में पुनर्निर्मित यह चरण, भारत में पहली बार लाइव जीव विज्ञान प्रयोगों सहित 24 अंतरिक्ष प्रयोगों को अंजाम देगा। रोबोटिक परीक्षणों से लेकर लोबिया के बीज उगाने और हरित रॉकेट ईंधन के साथ प्रयोग तक, पीओईएम अत्याधुनिक अनुसंधान के केंद्र के रूप में काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+