टीन ऐज लड़के को स्पा ले जाकर दोस्तों ने किया धोखा, छोटे से वीडियो से लंबी चली ब्लैकमेलिंग

स्पा सेंटर के भीतर जब यह लड़का, लड़की से मसाज करा रहा था तो उसके दोस्तों ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया।

नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनकी टीम ने देश की राजधानी में चल रहे स्पा सेंटर पर छापेमारी की और बड़े पैमाने पर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। स्वाति मालीवाल की छापेमारी के बाद स्पा सेंटर के भीतर चलने वाली अवैध गतिविधियों की काली सच्चाई सामने आई। अब गुजरात के सूरत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्पा सेंटर जाने के लालच में एक 14 साल का लड़का ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। इस किशोर को उसके अपने ही दोस्तों ने ब्लैकमेल किया और उससे करीब 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामला खुला तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई।

मसाज कराते हुए चुपके से बनाया वीडियो

मसाज कराते हुए चुपके से बनाया वीडियो

मामला सूरत के पूनागांव इलाके का है। यहां एक 14 साल के किशोर को उसके दोस्त मसाज कराने के लिए एक स्पा सेंटर में लेकर गए। स्पा सेंटर के भीतर जब यह लड़का, लड़की से मसाज करा रहा था तो उसके दोस्तों ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोस्तों ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके दोस्तों ने उससे पैसे की मांग की और धीरे-धीरे करीब 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। किशोर इस कदर डर गया कि उसने अपने ही घर की अलमारी से पैसे निकाले और दोस्तों को देने शुरू कर दिए।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोर के पिता को किसी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अलमारी खोलकर देखी। अलमारी के अंदर रुपए ना मिलने से घर में हड़कंप मच गया। अलमारी से पूरे आठ लाख रुपए गायब थे। पिता ने अपने बेटे से पूछा तो शुरुआत में उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने दोस्तों के षड्यंत्र का खुलासा किया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने किशोर को ब्लैकमेल करने वाले उसके सभी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

साजिश में एक महिला भी शामिल

साजिश में एक महिला भी शामिल

बताया जा रहा है कि ब्लैकमेलिंग के इस खेल में किशोर के दोस्तों के साथ एक महिला भी शामिल थी, जो अब फरार चल रही है। पुलिस महिला की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं, केस में इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी और फरार महिला इससे पहले भी किसी को अपना शिकार बना चुके हैं। उधर पुलिस की कार्रवाई की खबर के बाद से ही, वो स्पा सेंटर बंद बताया जा रहा है, जहां किशोर का वीडियो बनाया गया। पुलिस स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर का पता लगाने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+