ASI मां को ड्यूटी के दौरान SP बेटे ने गर्व से मारा सैल्यूट, लोग बोले-ऐसी मां को सलाम

अहमदाबाद, अगस्त 19: जब बेटा या बेटी कोई बड़ा और शानदार काम कर देते हैं ,तो हर माता-पिता को उनकी उपलब्धि पर गर्व होता है। औलाद की जीत और प्रगति देखकर हर मां-बाप अपना दुख और दर्द भूल जाता है। अब ऐसी ही एक मां और बेटे की दिल को छू जाने वाली कहानी सामने आई है। ये मां असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है और हाल ही में उसका बेटा आईपीएस बना है। इस मां-बेटे की तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में एसपी बेटा और एएसआई मां दोनों एक-दूसरे को सैल्यूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटो गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने शेयर की

फोटो गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने शेयर की

सोशल मीडिया पर ये फोटो गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने ट्विटर पर शेयर की है। ट्विटर पर इस तस्वीरे को शेयर करते हुए दिनेश दासा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, कि एक एएसआई मां के लिए सबसे संतोषजनक पल क्या हो सकता है, कि जब उसका एसपी बेटा उसके सामने खड़े होकर वर्षों की प्रतिबद्धता और प्रेम के साथ समर्पित मातृत्व के बदले में उन्हें सैल्यूट कर रहा हो...!!

इस तस्वीर पर एसपी विशाल के दोस्तों ने भी नीचे कमेंट किए है

इस तस्वीर पर एसपी विशाल के दोस्तों ने भी नीचे कमेंट किए है

इस फोटो में एसपी विशाल वर्दी में अपनी एएसआई मां को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। मां भी उन्हें सैल्यूट कर रही है। तस्वीर पर खुद एसपी विशाल ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि, बहुत सारा श्रेय आपको भी जाता है सर, अगर एक साल के भीतर परीक्षा पूरी नहीं हुई होती, तो ऐसा ही होता, आपको सलाम सर। इस तस्वीर पर एसपी विशाल के दोस्तों ने भी नीचे कमेंट किए है। वह उनकी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार तारीफ कर रहे हैं।

'आप जैसे कॉलेज में सीनियर होना खुशी की बात है'

'आप जैसे कॉलेज में सीनियर होना खुशी की बात है'

विशाल के दोस्त ने लिखा कि, आप जैसे कॉलेज में सीनियर होना खुशी की बात है। आप मुझ सहित कई लोगों के लिए ऊर्जा और प्रेरणा से भरे हुए हैं। वाह दोस्त....। उनके एक स्कूलमेट रौनक अहीर ने ट्वीट कर लिखा कि, साल 2009 में जब मैं क्लास 6वीं में था तो ये हमारे स्कूल में आए थे और इन्होंने 5000 मीटर की रेस जीती थी। आज 10 से ज्यादा वर्षों के बाद गुजरात पुलिस के उच्च पद पर देखकर उन्हें खुशी हो रही है।

जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को मारा सैल्यूट

जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को मारा सैल्यूट

फोटो में एसपी विशाल के दोस्तों ने भी ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, कड़ी मेहनत और निरंतरता सफलता की कुंजी है। किसी की भावनाओं का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। तस्वीर एक हजार शब्द बोलती है। इसे पहले एक ऐसे ही पिता और बेटी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को सैल्यूट मारा था। घटना तेलंगाना की थी। यहां वर्दी में तैनात डीएसीपी पिता ने एसपी बेटी को सैल्यूट मारा तो लोग ये देख कर मुस्कुरा उठे। वहीं, खुद पिता का चेहरे भी गर्व से मुस्कुरा उठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+