सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

नई दिल्ली, 09 जुलाई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो चुका है। पिछले दिनों बुखार के बाद उनके फेफड़े में संक्रमण बढ़ गया था। जिसके बाद से उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। साधना गुप्ता अक्सर लाइमलाइट से दूर रहीं। शनिवार को उन्होंने मेदांता अस्पताल मे अंतिम सांस ली।

Recommended Video

    Mulayam singh yadav की दूसरी पत्नी Sadhna Gupta का निधन, ये था कारण | वनइंडिया हिंदी | *News
    मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को एंबेलेंस से लखनऊ लाया जा रहा है। जहां मुलायम सिंह के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वे पिछले 15 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें ब्लड प्रेशर के साथ शुगर की भी परेशानी थी, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से चार्टेड विमान के जरिए उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया।

    सपा मुखिया से 20 साल छोटी थीं साधना गुप्ता

    सपा मुखिया से 20 साल छोटी थीं साधना गुप्ता

    सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी साल 2003 में पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था। इसके बाद 23 मई साल 2003 उन्होंने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। हलांकि साधना गुप्ता की उम्र में सपा नेता 20 साल छोटी थीं।

    मां की बीमारी सपा मुखिया के दूसरी शादी की एक वजह

    मां की बीमारी सपा मुखिया के दूसरी शादी की एक वजह

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इससे पहले बहु की मौत हो चुकी थी। उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता था। इस दौरान मूर्ति देवी की देखरेख साधना गुप्ता करती थीं। बताया जाता है कि सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स सपा मुखिया की मां को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी लेकिन साधना ने उसे रोक दिया था। साधना के परिवार के प्रति लगाव को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पत्नी का दर्जा दे दिया था।

    साधना गुप्ता की दूसरी शादी

    साधना गुप्ता की दूसरी शादी

    साधना गुप्ता की मुलायम सिंह यादव से दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी फर्रूखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। ये शादी उन्होंने 4 जूलाई साल 1986 में की। इस शादी से उनके बेटे प्रतीक का जन्म हुआ। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और दोनों अलग हो गए।

    मुलायम सिंह यादव से साधन को संतान नहीं

    मुलायम सिंह यादव से साधन को संतान नहीं

    दूसरे पति मुलायम सिंह यादव से साधना गुप्ता को कोई संतान नहीं हुई। उनकी पहली शादी से हुए बेटे प्रतीक यादव की मां और भाजपा नेता अपर्णा बिष्ठ की सास हैं। जबकि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+