Jaya Bachchan Ariha Shah मामले पर बोलीं, तत्काल हस्तक्षेप करे भारत सरकार, भविष्य का फैसला जर्मनी नहीं कर सकता
Jaya Bachchan Ariha Shah मामले पर बोलीं, भारत सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में बच्ची के भविष्य का सवाल है, इसलिए फैसला जर्मनी नहीं भारत सरकार को करना चाहिए।
दो साल से जर्मनी में है अरिहा
संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में बेबी अरिहा शाह मामले पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मीडिया से कहा, "मैं धारा शाह को सबके सामने पेश कर रही हूं जिनकी बेटी अरिहा शाह को जर्मन सरकार ने 2 साल से अपने कब्जे में ले रखा है...।"

सांस्कृतिक मतभेद के कारण अरिहा मां से दूर?
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कुछ अन्य सांसदों के साथ मीडिया से मुखातिब सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, धारा शाह सांसदों से मदद मांगने आई हैं। सांस्कृतिक मतभेदों के कारण उन्होंने सख्त कदम उठाया है।
धारा-अरिहा को साथ की जरूरत, विदेश मंत्रालय से अपील
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को धारा और अरिहा के साथ खड़ा रहने की जरूरत है। सपा सांसद जया बच्चन के अनुसार, सांसद मिलकर विदेश मंत्री और जर्मन दूतावास से भी अनुरोध करेंगे।
जर्मनी की सरकार फैसला नहीं कर सकती
बकौल जया बच्चन, "हम भारत सरकार से बच्चे को स्वदेश लाने और उसे भारत में एक पालन गृह (foster home) में रखने का अनुरोध करते हैं।" उन्होंने कहा कि इस मामले में जरूरी फैसला भारत को करना चाहिए, बच्ची के भविष्य का फैसला जर्मन सरकार नहीं कर सकती।
बता दें कि अरिहा के समर्थन में भारतवासियों ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में प्रदर्शन किया था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में रहने वाली जैन कम्युनिटी के लोगों ने भी कुछ हफ्ते पहले एकजुटता प्रकट की थी।












Click it and Unblock the Notifications