अक्षय यादव ने कागज फाड़कर लोकसभा स्पीकर पर फेंका, सदन स्थगित

सपा सांसद अक्षय यादव ने लोकसभा स्पीकर पर कागज फाड़कर फेंका, संसद की कार्रवाई स्थगित, यादव के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

नई दिल्ली। नोटबंदी के विरोध संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है जिसके चलते दोनों सदन की कार्रवाई को 12 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया।

akshay yadav

एक तरफ जहां राज्यसभा में पीएम मोदी के सदन में आने की मांग के चलते तो दूसरी तरफ लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव व विपक्ष के आक्रामक रुख के चलते कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।

समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव ने लोकसभा में पेपर फाड़कर स्पीकर सुमित्रा महाजन के उपर फेंक दिया, जिसके चलते सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है।

अक्षय यादव के इस व्यवहार के खिलाफ सुमित्रा महाजन कार्रवाई कर सकती हैं।

वह अक्षय यादव को कुछ दिन के लिए या फिर पूरे सेशन के लिए प्रतिबंधित कर सकती हैं, यह पूरी तरह से स्पीकर पर निर्भर करता है।

जदयू नेता पवन वर्मा ने अक्षय यादव के इस व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यह व्यवहार मान्य नहीं है। अक्षय यादव जैसे युवा नेता को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

आपको बता दें कि पूरा सदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ही नोटबंदी के फैसले पर बहस करना चाहता है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि बिना पीएम मोदी के सदन मे आए नोटबंदी के मामले पर बहस नहीं हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+