Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दल-बदल कानून के तहत सपा ने शिवपाल यादव की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने दल-बदल कानून के तहत फिलहाल सपा की टिकट से विधायक शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। इसके लिए पार्टी की ओर से विधानसभा स्पीकर को पत्र भेजा गया है। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक है। पारिवारिक कलह के चलते सपा का साथ छोड़ अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव अभी भी समाजवादी पार्टी के कोटे से ही विधायक हैं।

SP has moved to disqualify Shivpal Yadav from Member of Legislative Assembly under anti defection law

यूपी में 13 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं। लेकिन अगर दलबदल विरोधी कानून के तहत अगर कार्यवाही हुई तो 13 नहीं, बल्कि प्रदेश की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। मुजफ्फरनगर की मीरापुर और इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। 2017 के विधासनभा चुनाव में अवतार सिंह भड़ाना बीजेपी के टिकट पर मीरापुर से विधायक चुने गये थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था। बावजूद अब तक विधायक हैं।

इसके अलावा इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब उन्होंने खुद की नया दल (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) बना लिया है। ऐसे में अगर इन पर दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्यवाही हुई तो इन दोनों की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+