Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

coronavirus vaccine: अब अखिलेश के विधायक ने कहा-नपुंसक बना देगी यह कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। coronavirus vaccine update.कोरोना वायरस वैक्सीन(coronavirus vaccine) पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद अब उनकी पार्टी के एक विधायक ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया है। एसपी एमएलएसी आशुतोष सिन्हा(Mirzapur SP MLC Ashutosh Sinha ) ने शनिवार को कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा लाई जा रही वैक्सीन से कुछ भी हो सकता है। उन्होंने वैक्सीन(COVID 19 vaccine ) से नपुंसक होने तक का दावा कर डाला।

SP MLC Ashutosh Sinha says Coronavirus vaccine will make you impotent Akhilesh yadav

एसपी एमएलएसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि, सपा सुप्रीमो ने तथ्यों के आधार पर ही बयान दिया होगा, हमें लगता है कि कहीं ना कहीं उस वैक्सीन में ऐसी चीज होगी कि नुकसान हो जाए बीजेपी वाले बाद में कह दें कि हमने जनसंख्या कम करने और नपुंसक बनाने के लिए वैक्सीन लगा दी। उन्होंने अखिलेश यादव की बात का समर्थन करते हुए कहा कि, अगर उन्होंने इसे (वैक्सीन) न लगाने की बात कही है तो जरूर इसके पीछे कोई गंभीर तथ्य होगा।

सिन्हा ने कहा कि, ये जो सरकार है उत्तर प्रदेश की और देश की, ये ऐसी सरकार है कि जहां ऑक्सिजन के अभाव में गोरखपुर में बच्चे मर गए, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री का गृहजनपद है और वहां दो-चार दिन पहले वह दौरा करके आए थे। इस सरकार (योगी सरकार) के तंत्र पर हम लोग बहुत विश्वास नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर अखिलेश यादव जी ने यह बात कही है (कोरोना वैक्सीन न लगाने की) तो जरूर तथ्यों के आधार पर कही होगी। उन्होंने कहा, 'इसलिए अगर अखिलेश यादव जी ने कहा है तो मुझे लगता है कि सिर्फ समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता को वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए।

बता दें कि, शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा था कि, फिलहाल वह (कोरोना का) टीका नहीं लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी की वैक्‍सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा। हम बीजेपी की वैक्‍सीन नहीं लगवा सकते। हालांकि उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि, उन्हें देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के मेडिकल सिस्टम पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब एसपी सरकार सत्ता में आएगी तब वह फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगाएंगे।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+