BSP के साथ गठबंधन पर सपा विधायक ने दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐतिहासिक फैसला किया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो ने हमला बोलते हुए कहा था कि ये गठबंधन यूपी में बीजेपी का सफाया कर देगा। वहीं, इस गठबंधन के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अंदर से ही आवाजें उठने लगी हैं। सपा के एक विधायक का कहना है कि ये गठबंधन ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है।

'जब तक हमारे अध्यक्ष घुटने टेकते रहेंगे, तब तक चलेगा गठबंधन'

'जब तक हमारे अध्यक्ष घुटने टेकते रहेंगे, तब तक चलेगा गठबंधन'

सपा विधायक हरिओम यादव ने इस गठजोड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा-बसपा का ये गठबंधन फिरोजाबाद में कारगर साबित नहीं होगा। ये यहां सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन तभी तक चल सकता है जब तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहनजी की हां में हां मिलाते रहेंगे और घुटने टेकते रहेंगे। हरिओम यादव सिरजागंज से सपा के विधायक हैं।

बसपा के साथ गठबंधन के खिलाफ सपा विधायक ने उठाई आवाज

बसपा के साथ गठबंधन के खिलाफ सपा विधायक ने उठाई आवाज

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव की पार्टी ने साथ-साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शनिवार को इन दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस गठबंधन से कांग्रेस को दूर रखा गया है। शनिवार को इस गठबंधन के ऐलान के दौरान मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल एक जैसे ही हैं।

बीजेपी का दावा-ये गठजोड़ कारगर नहीं होगा

बीजेपी का दावा-ये गठजोड़ कारगर नहीं होगा

सपा और बसपा के बीच गठबंधन के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है। एक तरफ बीजेपी का दावा है कि ये गठजोड़ कारगर नहीं होगा। दूसरी तरफ, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि इस गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिली है और पार्टी ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+