एक्ट्रेस आयशा टाकया के पति को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे और एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को जान से मारने की धमकी मिली है। होटल व्यवसायी फरहान को फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत की और मामले की जांच की मांग की है।

 SP MLA Abu Azmi’s son Farhan receives death threats for ‘marrying Hindu woman’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरहान को फोन पर धमकी दी गई कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। आपको बता दें कि फरहान ने फिल्म एक्ट्रेस आयशा टाकिया से साल 2009 में शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है।

इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरहान के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स का संबंध हिंदू सेना से है। उन्हें धमकी देकर कहा ग या कि उनकी फैमिली हिंदू सेना के निशाने पर है और वे उन्हें मार डालेंगे।गौरलब है कि फरहान मुस्लिम परिवार से आते हैं तो वहीं आयशा टाकिया हिंदू परिवार से आती हैं। उनकी मां एक एंग्लो इंडियन थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+