गठबंधन के बाद अखिलेश यादव ने बदला चुनावी प्लान, कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं डिंपल यादव

नई दिल्ली। हाल ही में सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन के बाद प्रदेश की राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही सामने आ रही खबरों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों ही लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जहां डिंपल यादव अपनी पारंपरिक सीट कन्नौज से एक बार फिर से मैदान में होंगी। बता दें कि डिंपल अभी इसी सीट से सांसद हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी।

अखिलेश यादव किसी और सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं

अखिलेश यादव किसी और सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव किसी और सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव से लिए एक सुरक्षित सीट की तलाश शुरू हो गई है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अखिलेश यादव फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उन्हें बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर हैं।

गठबंधन के बाद पार्टी नई रणनीति पर कर रही है काम

गठबंधन के बाद पार्टी नई रणनीति पर कर रही है काम

हाल ही में हुए सपा-बसपा गठबंधन के पार्टी नेतृत्व को लग रहा है कि, मजबूत वोट बैंक वह बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके बाद पार्टी चुनाव के लिए फिर से नई रणनीति बनाने में जुट गई है। अखिलेश ने टीओआई से बात करते हुए कहा कि वह एक नई सीट से संसद में लौटना चाहते हैं लेकिन यह कौन सी सीट होगी इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। पार्टी में वंशवाद बढ़ाने के भाजपा के आरोप पर सपा प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं एवं संगठन में भाई-भतीजावाद को रोकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे ज्यादा राजनीतिक वंशवाद वाली पार्टी है।

अखिलेश के सीएम बनने के बाद खाली हुई थी कन्नौज सीट

अखिलेश के सीएम बनने के बाद खाली हुई थी कन्नौज सीट

2014 के आम चुनाव में डिंपल कन्नौज से दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। 2012 में यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश ने यह सीट खाली की थी। इसी बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि, पश्चिमी यूपी की 22 लोकसभा सीटों पर तीनों दलों के बीच बंटवारे का गणित फाइनल कर लिया गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के प्रदर्शन के आधार पर इन 22 सीटों का गणित बिठाया गया है। 22 सीटों की इस पहली सूची में बहुजन समाज पार्टी को 11, समाजवादी पार्टी को 8 और आरएलडी को 3 सीटें दी गई हैं। आइए जानते हैं कि पश्चिमी यूपी की इन 22 सीटों में से सपा-बसपा और आरएलडी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी।

डिंपल यादव ने 15 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था

डिंपल यादव ने 15 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था

डिंपल यादव ने 15 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था। डिंपल यादव वर्तमान में यूपी की कन्नौज सीट से सांसद हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे में हुआ था। डिंपल के पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। डिंपल का शुरूआती जीवन पुणे, भटिंडा और अंडमान-निकोबार में गुजरा। इंटर की पढ़ाई करने के बाद डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही डिंपल की मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद डिंपल यादव सांसद बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+