Monsoon Update 2021: 3 जून को केरल पहुंचेगा मानसून, दो साइक्लोन के कारण इस साल Heatwave नहीं
नई दिल्ली, 31 मई। सोमवार को भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून 3 जून को ही केरल पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि ' Monsoon 3 जून तक केरल पहुंचेगा लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने से पहले 2 और 3 जून को राज्य में भारी बारिश की आशंका है। यही नहीं दिल्ली-एनसीआर में भी कल गरज के साथ बौछारें पड़ेगी। दो बैक-टू-बैक चक्रवातों के कारण इस वर्ष कोई हीटवेव नहीं होगी।'
Recommended Video

2 और 3 जून को भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून मालदीव-कोमोरिन में कुछ आगे बढ़ा है, जिसे देखने के बाद लगता है कि ये 3 जून को मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंचेगी। फिलहाल केरल में अभी से ही कहीं-कहीं पर प्री-मानसून प्रक्रिया प्रारंभ भी हो गई है, यहां कई जगहों पर बारिश हो रही है। एर्नाकुलम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, पठानमथिट्टा में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

अच्छी बारिश देश के हर प्रदेश में देखने को मिलेगी
गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे और इस दौरान अच्छी से बहुत अच्छी बारिश देश के हर प्रदेश में देखने को मिलेगी।
देश में 98 फीसदी बारिश की उम्मीद
मानसून तय समय पर आएगा और तय समय पर ही इसकी विदाई भी होगी। आईएमडी के हिसाब से इस बार साउथ-वेस्टर्न मानसून देश में 98 फीसदी बारिश कराएगा, हालांकिइस बार पिछले साल की तुलना में नार्थ-ईस्ट में बारिश थोड़ी कम हो सकती है लेकिन फिर भी यहां सामान्य वर्षा ही होगी।

'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से भारत के साउथ-वेस्ट कोस्ट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं, जिससे बारिश होती हैं। ये हवाएं जून से सितंबर तक देश में सक्रिय रहती हैं और बारिश कराती हैं।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-पानी के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। इसी के साथ ही बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications